महादेव बुक सट्टा मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई: एक दिन में 388 करोड़ की संपत्ति जब्त, अब तक 2300 करोड़ रूपये की संपत्ति कुर्क....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग,रायपुर  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 5 दिसंबर को महादेव बुक सट्टा एप/वेबसाइट के प्रमोटरों, पैनल ऑपरेटरों और उनके सहयोगियों से जुड़ी 387.99 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्तियां कुर्क की हैं। अब तक, महादेव सट्टा एप मामले में कुल मिलाकर 2300 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। 


हाल की कार्रवाई में चल संपत्तियों के रूप में, मॉरीशस स्थित कंपनी और एफपीआई तथा एफडीआई के माध्यम से हरि शंकर टिबरेवाल से जुड़े मेसर्स टानो इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज फंड द्वारा किए गए निवेश को शामिल किया गया है। साथ ही छत्तीसगढ़, मुंबई और मध्य प्रदेश में स्थित अचल संपत्तियों को भी जब्त किया गया है।

महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में प्रवर्तन निदेशालय अब तक 2295.61 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त, जमा या कुर्क कर चुका है। इसके अलावा, जांच के दौरान ईडी ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में विशेष न्यायालय (पीएमएलए), रायपुर में चार अभियोजन शिकायतें दायर की गई हैं।