बड़ी खबर : नगरीय निकाय चुनाव से पहले साय कैबिनेट में हो सकते हैं 3 नए मंत्री, हरियाणा मॉडल लागू करने की चर्चा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के पहले साय कैबिनेट की बैठक को लेकर चर्चा तेज हो गई है। साथ ही, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और अन्य नेताओं के दिल्ली दौरे ने इस कयास को और बल दिया है। 

यह संभावना जताई जा रही है कि नगरीय निकाय चुनाव से पहले साय कैबिनेट में नए मंत्रियों के नाम पर निर्णय लिया जाएगा। सीएम साय दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर नए मंत्रियों के नाम पर अंतिम फैसला लेंगे। 

इसके साथ ही, यह भी चर्चा में है कि छत्तीसगढ़ में हरियाणा जैसा मंत्रिपरिषद फॉर्मूला अपनाया जा सकता है। दरअसल, हरियाणा में भी छत्तीसगढ़ की तरह 90 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन वहां सीएम के अलावा 13 मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है, जबकि सीएम वित्त और सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों के भी मंत्री हैं।

 इस प्रकार, हरियाणा में कुल 14 मंत्री स्वतंत्र प्रभार रखते हैं। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि छत्तीसगढ़ में भी इसी मॉडल को लागू किया जा सकता है, जिसके तहत सीएम के अलावा 13 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI