टूरिस्ट ने 4 दिन तक ताज होटल में लग्जरी सुविधाओं का लिया आनंद , बिल चुकाने के वक्त सामान छोड़ हुआ फरार , लगाया लाखो का चूना...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : वाराणसी के प्रसिद्ध ताज गंगेज होटल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां उड़ीसा के निवासी सार्थक संजय ने चार दिन तक लग्जरी लाइफ जीने के बाद होटल को 2.04 लाख रुपये का चूना लगा दिया। युवक ने होटल के आलीशान स्वीट में रहकर सारी सुविधाओं का आनंद लिया और बिना बिल चुकाए फरार हो गया।  

कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम?  

14 नवंबर को सार्थक संजय, जो उड़ीसा निवासी हैं, ने होटल का लग्जरी रूम बुक किया। अपनी पहचान के तौर पर आधार कार्ड जमा कराया और होटल की हर सुविधा जैसे लंच, डिनर और अन्य सेवाओं का खूब लुत्फ उठाया।  

होटल स्टाफ के अनुसार, चेकआउट के लिए 18 तारीख का समय तय किया गया था। जब होटल ने उसे 18 की सुबह 11 बजे तक चेकआउट करने की बात कही, तो उसने नाराजगी जाहिर की और दोपहर 3 बजे तक का समय मांगा। इसके साथ ही उसने होटल के बिल में अगले दिन का चार्ज शामिल न करने की भी शर्त रखी।  

फरार होने की योजना

दोपहर को सार्थक ने बाहर घूमने का बहाना बनाकर कैब बुक की और होटल से निकल गया। लेकिन तीन बजे तक वह वापस नहीं लौटा। होटल स्टाफ ने उसके फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दोनों नंबर बंद पाए गए।  जब वह देर रात तक नहीं लौटा, तो होटल प्रबंधन ने अगले दिन उसके कमरे का ताला खोलने का निर्णय लिया। कमरे में केवल कुछ कपड़े मिले, लेकिन युवक का कोई अता-पता नहीं चला।  

पुलिस में शिकायत दर्ज

ताज गंगेज होटल के फ्रंट ऑफिस मैनेजर रिखी मुखर्जी ने इस घटना को लेकर कैंट थाने में तहरीर दी। युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेज भी सौंपे गए हैं।  

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। होटल प्रबंधन को उम्मीद है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ा जाएगा और नुकसान की भरपाई की जाएगी। ताज गंगेज जैसी प्रतिष्ठित जगह पर हुई इस घटना ने होटल सुरक्षा और प्रबंधन के तरीकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI