भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हुई एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में इनोवा कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे उसमें सवार 6 लोग घायल हो गए। यह हादसा पाली थाना क्षेत्र के मुंगाडिह के पास एनएच रोड पर हुआ। कार में 2 छोटे बच्चे भी सवार थे, जिनके सिर और पैरों पर गंभीर चोटें आईं हैं। हादसे में तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को कार से निकालने के लिए बड़ी मशक्कत की। राहगीरों की मदद से कार में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया गया। सभी घायलों को पाली के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, कार में सवार दंपति भिलाई के निवासी थे और बनारस से वापस भिलाई लौट रहे थे। रात करीब 2 बजे यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

