भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई, कोहका क्षेत्र के विवेकानंद नगर में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है। सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों के गहने, नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
90 लाख की चोरी
मकान मालिक अरविंद सिंह के अनुसार, चोर करीब 700 से 800 ग्राम सोने के गहने, चांदी के कई जेवर, अन्य सामान और 70,000 रुपये नकद ले गए। चोरी की कुल रकम लगभग 90 लाख रुपये आंकी जा रही है।
कैमरों का डीबीआर भी चोरी
अरविंद सिंह ने अपने मकान में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे, जो वे बिहार में रहते हुए ऑनलाइन मॉनिटर करते थे। लेकिन 26 दिसंबर को उन्होंने कैमरे की फुटेज में घर के बाहर की लाइट बंद देखी। अगले दिन कैमरा ही बंद हो गया। इस पर शक होने पर उन्होंने अपनी नौकरानी से घर देखने को कहा।
28 दिसंबर को नौकरानी ने घर जाकर देखा तो ताले टूटे हुए थे। पड़ोसियों ने भी ताले टूटने की पुष्टि की। चोरों ने सिर्फ घर का सामान ही नहीं, बल्कि सीसीटीवी का डीबीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि उनके चेहरे और हरकतें रिकॉर्ड न हों।
घटना की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही मकान मालिक अरविंद सिंह अपने परिवार के साथ भिलाई लौटे और सुपेला थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मौके पर जांच की और डॉग स्क्वाड को बुलाया। अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का कोई सुराग मिल सके।
फिश एक्वेरियम बना क्लू
चोरी के दौरान घर में मौजूद फिश एक्वेरियम और रोज़ाना आने वाली नौकरानी ने घटना को जल्दी पकड़ने में मदद की। हालांकि, चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने इस बात का भी ध्यान रखा कि कोई तकनीकी सुराग न बचे।
पड़ोसियों में भय का माहौल
इस घटना ने विवेकानंद नगर में लोगों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है। चोरों की इतनी बड़ी वारदात और डीबीआर जैसी सुरक्षा उपकरण चोरी करने की क्षमता ने सभी को हैरान कर दिया है।
पुलिस जांच के बाद चोरों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर उम्मीद जताई जा रही है। अरविंद सिंह और उनके परिवार को न्याय मिलने की प्रतीक्षा है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

