भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के उतई थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक ने गुस्से में अपने ही घर में आग लगा दी। आरोपी ने यह कदम अपनी मां से पैसे न मिलने के कारण उठाया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 नवम्बर 2024 को श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास ने थाना उतई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका बड़ा बेटा तरूण श्रीवास शराब के नशे में घर आया और पैसे की मांग करने लगा। जब श्रीमती लक्ष्मी ने पैसे न होने की बात कही, तो वह नाराज होकर अपने मायके चली गईं। शाम को उनके छोटे बेटे ने फोन कर बताया कि तरूण ने घर में आग लगा दी है, जिससे घरेलू सामान और लकड़ी के सामान जल गए हैं।
इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटना के बाद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी। 1 दिसम्बर 2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी तरूण श्रीवास भिलाई के मैत्री गार्डन चौक में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार की।
आखिरकार, आरोपी को 1 दिसम्बर 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन रंगारी, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, सउनि नेमन सिंह साहू, प्रधान आरक्षक महेश देवांगन और आरक्षक राजीव दुबे शामिल थे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

