भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई स्टील प्लांट में दो महीने पहले हुए हादसे में एक मजदूर की मौत के मामले में अब क्रेन चालक के खिलाफ भट्टी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। भट्टी पुलिस के अनुसार, बसंत कुमार कुर्रे (37 वर्ष), जो कि प्रोटेक्टिव जनरल इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सेमी स्किल्ड वर्कर के रूप में एसएमएस-03 विभाग में कार्यरत थे, 10 अक्टूबर 2024 की सुबह करीब 10 बजे ड्यूटी पर थे। इस दौरान वे और उनके साथी जीआई शीट को उठाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे थे, जिसके लिए क्रेन की मदद ली गई थी।
इस शिफ्टिंग प्रक्रिया के दौरान, ईओटी क्रेन नंबर 31 के चालक ने लापरवाही बरती, जिसके कारण एक क्रेन दूसरी से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दूसरी क्रेन का ब्रिज और बंफर टूटकर नीचे गिर गए। गिरने से बंफर बसंत कुमार कुर्रे के सिर पर जा गिरा। ऊंचाई से गिरने के कारण उनका सिर बुरी तरह से फट गया। उन्हें गंभीर हालत में मेल मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी, और जांच में यह पाया गया कि क्रेन चालक की लापरवाही के कारण यह घटना हुई। इस आधार पर अब भट्टी पुलिस ने क्रेन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
इस हादसे के बाद, शिफ्ट रूम में बैठे कर्मियों ने घटना का विरोध किया और बाद में अधिकारियों को इसकी सूचना दी। उनका आरोप है कि क्रेन ऑपरेटर को अनट्रेंड ठेका मजदूरों से काम करवाया जा रहा था। यह मुद्दा पहले भी उठाया गया था, लेकिन फिर भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे मजदूरों की जान को खतरा पैदा हुआ।
बीएसपी के अंदर कई क्रेनों का उपयोग सरिया बंडल उठाने के लिए किया जाता है, जिनमें मैग्नेट लगे होते हैं। यही मैग्नेट का हिस्सा बिल्डिंग से टकरा गया, और इसकी जांच की जा रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

