भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , नेहरू नगर गुरुद्वारा के पास देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रात करीब 8:15 बजे अज्ञात वाहन ने अग्रवाल दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में श्रीमती कमलेश अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति राकेश अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
क्या हुआ हादसे में?
अम्रपाली वनांचल सिटी हाउसिंग बोर्ड निवासी राकेश अग्रवाल और उनकी पत्नी कमलेश अग्रवाल दुर्ग से अपने घर लौट रहे थे। नेहरू नगर गुरुद्वारा के पास अचानक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी।
हादसे में श्रीमती कमलेश अग्रवाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके पति को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। वाहन का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
स्थानीय लोग सकते में
इस दर्दनाक हादसे ने स्थानीय लोगों को गहरा झटका दिया है। नेहरू नगर गुरुद्वारा के पास वाहनों की तेज गति की समस्या पहले भी सामने आई है, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा के प्रति सवाल खड़े कर दिए हैं।


