भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग, छत्तीसगढ़ महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग तेज़ हो गई है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की युवा इकाई, अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री गौरव सिंह के निर्देशानुसार दुर्ग संभाग अध्यक्ष अनुरूध वर्मा (अनिरुध) के नेतृत्व में दुर्ग पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग को ज्ञापन सौंपा गया।
इस ज्ञापन में महादेव सट्टा ऐप के आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के दुबई में कथित गिरफ्तारी पर सवाल उठाए गए हैं। अनुरूध वर्मा ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपी गिरफ्तारी के बावजूद दुबई में आयोजित शिव महापुराण कथा में आराम से उपस्थित थे। यह आयोजन सौरभ चंद्राकर और उनके परिवार द्वारा कराया गया, जिसे कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने संचालित किया।
गिरफ्तारी पर सवाल
अनुरूध वर्मा ने कहा कि प्रेस रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को दुबई से गिरफ्तार कर भारत लाने की प्रक्रिया जारी है। लेकिन दुबई में उनके कथावाचक आयोजन में मौजूदगी ने इन दावों को झूठा साबित कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी की खबरें मात्र दिखावा थीं और वास्तविकता में दोनों आरोपी दुबई में आराम से कथा का आनंद ले रहे थे।
कथावाचक और आयोजन पर सवाल
ज्ञापन में प्रदीप मिश्रा के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की मांग की गई। आरोप लगाया गया कि प्रदीप मिश्रा के द्वारा संचालित संस्था और आस्था चैनल के खातों की जांच की जाए, क्योंकि संभावना है कि इन खातों में महादेव सट्टा ऐप की काली कमाई का पैसा लगाया गया है।
भिलाई से जुड़े संदिग्ध
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि दुबई में कथा सुनने गए भिलाई के लोगों की जांच होनी चाहिए। आरोप है कि ये लोग भी महादेव सट्टा ऐप के संचालन में जुड़े हुए हो सकते हैं।
प्रदीप मिश्रा के आयोजनों पर प्रतिबंध की मांग
अनुरूध वर्मा ने छत्तीसगढ़ में प्रदीप मिश्रा के आयोजनों पर बैन लगाने की भी मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह के आयोजनों का इस्तेमाल काले धन को वैध बनाने के लिए किया जा सकता है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI


