दुर्ग ब्रेकिंग : रसगुल्ला बना हत्या की वजह , शादी में रसगुल्ला न देने पर युवक ने नाबालिग की चाकू घोपकर की हत्या फिर थाने जाकर किया सरेंडर...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में मंगलवार शाम एक शादी पार्टी के दौरान दो नाबालिगों के बीच हुए विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया। यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक लड़के ने रसगुल्ला न देने पर दूसरे से बहस की। बात इतनी बढ़ गई कि एक लड़के ने अपने पास रखे चाकू से दूसरे लड़के के पेट में घोंप दिया। 

चाकू के हमले से घायल नाबालिग वहीं गिर पड़ा और खून से लथपथ हो गया। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई और आरोपी भागते हुए जेवरा सिरसा चौकी पहुंचा। उसने खुद को पुलिस के सामने पेश करते हुए बताया कि उसने एक लड़के को चाकू मार दिया है।

पुलिस तुरंत आरोपी को पकड़कर मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI