थूकने की हरकत से बढ़ा आक्रोश
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कस्बा चौकी प्रभारी राकेश सिंह ने जानकारी दी कि वायरल वीडियो में आरोपी शमीम, जो कस्बे का ही निवासी है, जानबूझकर द्वेषपूर्ण भावना के तहत सब्जियों पर थूक रहा था। यह कृत्य न केवल खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है, बल्कि ग्राहकों के स्वास्थ्य के लिए भी बड़ा खतरा है।
पुलिस की सख्त कार्रवाई
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कस्बा पुलिस तुरंत हरकत में आई। कस्बा चौकी प्रभारी ने मामले की जांच कर आरोपी शमीम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया।
पुलिस प्रशासन ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेश दिया है कि किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को सहन नहीं किया जाएगा। इस घटना ने खाद्य सुरक्षा और नैतिकता के प्रति समाज को सतर्क रहने की सीख दी है।

