CG : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, समारोह से वापस लौट रहे तेज रफ्तार वाहन का फटा टायर और पलट गयी गाड़ी , बुझ गईं तीन जिंदगियां , 2 की हालत गंभीर...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , सूरजपुर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक खुशहाल परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। मनेंद्रगढ़ से शादी समारोह में शामिल होकर अंबिकापुर लौट रहे इस परिवार की कार चंदरपुर के पास एनएच-43 पर पलट गई, जब तेज रफ्तार के दौरान गाड़ी का टायर अचानक फट गया। हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली, जिनमें दो महिलाएं शामिल थीं।  

खुशियों का सफर मातम में बदला

शादी जैसे खास मौके के बाद लौट रहे इस परिवार को शायद ही अंदाजा था कि उनकी यह यात्रा अंतिम सफर बन जाएगी। टायर फटने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सूरजपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बाद में उन्हें अंबिकापुर रेफर किया गया।

पुलिस की जांच और सवाल

कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि टायर की खराब स्थिति या तेज रफ्तार हादसे की वजह हो सकती है। हालांकि, विस्तृत जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI