CG जनादेश परब 2024: साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर में छत्तीसगढ़ के नागरिकों और कार्यकर्ताओं के लिए सुगम आवागमन और पार्किंग की व्यापक व्यवस्था...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से कार्यक्रम में शामिल होने आने वाले कार्यकर्ताओं और नागरिकों के लिए आवागमन और पार्किंग की सुव्यवस्थित योजना तैयार की गई है। मार्गदर्शन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित निर्देश जारी किए गए हैं:  

1. बिलासपुर संभाग से आने वाले नागरिकों के लिए:  

- मार्ग  

  राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 → सिलतरा नया बाईपास रोड → टाटीबंध चौक → GE रोड  

- पार्किंग स्थल:  

  NIT ग्राउंड  

- पैदल प्रवेश:  

  वाहन पार्क करने के बाद नागरिक पैदल कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे।  


2. दुर्ग संभाग से आने वाले नागरिकों के लिए:

- मार्ग:

  राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 → टाटीबंध चौक → GE रोड  

- पार्किंग स्थल:  

  बस डिपो पार्किंग एवं आयुर्वेदिक कॉलेज पार्किंग  

3. बस्तर, धमतरी और अभनपुर से आने वाले नागरिकों के लिए  

- मार्ग:  

  राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 → पचपेड़ी नाका चौक → रिंग रोड नंबर 01 → भाटागांव चौक → कुशालपुर चौक → रायपुरा अंडर ब्रिज → लाखे नगर चौक → आश्रम तिराहा → डगनिया रोड  

- पार्किंग स्थल:  

  CSEB मैदान एवं ईदगाह मैदान  

4. महासमुंद, बलोदा बाजार और आरंग से आने वाले नागरिकों के लिए:

- मार्ग:  

  राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 → तेलीबांधा चौक → शास्त्री चौक → जयस्तंभ चौक → आमापारा → आश्रम तिराहा → डगनिया रोड  

- पार्किंग स्थल:  

  CSEB मैदान एवं ईदगाह मैदान  

वीआईपी वाहन धारकों के लिए विशेष व्यवस्था  

- प्रवेश मार्ग

  यूनिवर्सिटी गेट से प्रवेश  

- पार्किंग स्थल  

  मंच के समीप उतरने के बाद वाहन यूनिवर्सिटी के अंदर मैदान में पार्क किए जाएंगे।  

कार्यक्रम स्थल पर नागरिकों और कार्यकर्ताओं की सुविधाजनक और सुरक्षित पहुंच को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कृपया दिए गए मार्गदर्शन का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI