CG : सनकी बॉयफ्रेंड ने किया डबल मर्डर, 26 साल बड़ी शादीशुदा महिला से थे अवैध संबंध थे ,पति ने संबंध बनाते देखा तो पहले प्रेमी ने पहले पति को मारा फिर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सनकी बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक सनसनीखेज डबल मर्डर किया। घटना 3 दिसंबर की है, जब आरोपी कमल सतनामी का अफेयर एक शादीशुदा महिला से था। महिला के पति ने जब दोनों को अंतरंग स्थिति में देखा, तो कमल ने गुस्से में आकर उसे और उसकी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया।

यह मामला सर्वमंगला चौकी के भिखारी डेरा इलाके का है, जहां 66 साल के वासुदेव यादव और उनकी 64 वर्षीय पत्नी शांता बाई की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी के दोस्त शेख रमजान अली (42 साल) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी कमल सतनामी (38 साल) फरार है, और उसकी तलाश जारी है।

वारदात की शुरुआत शराब पीने से हुई, जब कमल सतनामी, रमजान अली और वासुदेव यादव एक साथ शराब पी रहे थे। वासुदेव नशे में चूर होकर घर जाने लगा। इस दौरान कमल ने वासुदेव के घर पर आकर उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन वासुदेव ने उन्हें देख लिया। 

गुस्से में आकर कमल ने वासुदेव के सीने पर लात मारी, जिससे वह गिरकर घायल हो गया। फिर कमल ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वासुदेव और उसकी पत्नी की हत्या कर दी। अब पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, जबकि दूसरा आरोपी गिरफ्तार हो चुका है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI