भिलाई की पत्रिका न्यूज़: कबीरधाम, छत्तीसगढ़ रविवार शाम करीब 7 बजे छत्तीसगढ़ के मुंगेली से लखनऊ जा रही एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरपानी पोलमी गांव के पास हुई। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। आग का कारण प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
तेजी से फैली आग, लेकिन बचाव कार्य रहा सफल
बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग इतनी तेजी से फैल गई कि यात्रियों को अपना सामान बचाने का मौका नहीं मिला। बस में सवार सभी यात्रियों का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित उतार लिए गए।
प्रशासन की तत्परता ने बचाई जानें
घटना की सूचना मिलते ही कुकदूर थाना प्रभारी और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और उनके लिए वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
घटना की जांच और सुरक्षा पर जोर
पुलिस और प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन चालक और परिचालक से पूछताछ कर आग लगने की सटीक वजह जानने की कोशिश की जा रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

