CG : आवासीय स्कूल में 8वीं कक्षा की आदिवासी छात्रा के गर्भवती होने का मामला , स्कूल में मचा हड़कंप, मामले की जांच जारी ...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। जहाँ जिले के एक आवासीय स्कूल में पढ़ने वाली 8वीं कक्षा की आदिवासी छात्रा के गर्भवती होने का मामला सामने आया है| किशोरी सात माह की गर्भवती है|

पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा ने अचानक स्कूल आना बंद कर दिया. मामले की जानकारी होते ही अधिकारियों में खलबली मच गई। लड़की की तुरंत मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

जानकारी के मुताबिक छात्रा ने अचानक स्कूल जाना बंद कर दिया. जब वह 15 दिनों तक स्कूल नहीं आई तो शिक्षकों ने उसकी सहेलियों से पूछा तो पता चला कि वह गर्भवती है। पहले तो निदेशक और प्राचार्य ने मामले को दबाए रखा, लेकिन खबर फैलते ही उन्होंने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी.

जब इसकी जानकारी जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों को हुई तो बाल संरक्षण आयोग की एक टीम स्कूल भेजी गयी. इसके बाद पुलिस में मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई।

वहीं इस पूरे मामले में आवासीय स्कूल के प्रधानाध्यापिका ने कहा कि यह मामला यहाँ का नहीं है| बच्चे जब छुट्टियों में घर जाते है वहां पर यह सब घटना घटित हुई होगी| यह घटना बालिका के साथ कब और कैसी हुई इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है | मामले में जांच जारी है जिसके बाद मामले का खुलासा हो पायेगा |

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI