भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बीजापुर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में एक ऐतिहासिक दौरा करते हुए गुंडम के 153 सीआरपीएफ कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य न केवल सुरक्षा बलों का हौसला बढ़ाना था, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों को विश्वास दिलाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना भी था।
जवानों के साथ भोजन और पौधारोपण
अमित शाह ने सीआरपीएफ के जवानों के साथ भोजन कर उनके अदम्य साहस की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम के तहत पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
ग्रामीणों के साथ चौपाल:
इसके बाद गृहमंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा, नक्सलियों के कारण आप लोग अब तक कई सुविधाओं से वंचित थे, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। हमारे सुरक्षा बलों ने यहां कैंप स्थापित किया है और क्षेत्र में विकास की नई शुरुआत की है।
सुविधाओं की शुरुआत
श्री शाह ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए बताया कि कैंप में अस्पताल, चिकित्सा सेवाएं और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। अब किसी को डरने की जरूरत नहीं है। यह क्षेत्र विकास और शांति की ओर अग्रसर है, उन्होंने कहा।
विकास की नई राह
श्री शाह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि ग्रामीणों को इनका पूरा लाभ मिल सके। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने भी सुरक्षा और विकास को लेकर अपने विचार साझा किए।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

