CG : मासिक धर्म की बीमारी का डर दिखाकर झोलाछाप डॉ. ने युवती की जिंदगी को किया कलंकित , इलाज के नाम पर किया दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। डिलमिली गांव में प्राइवेट क्लिनिक चलाने वाले एक डॉक्टर ने 19 वर्षीय युवती के साथ इलाज के नाम पर दुष्कर्म किया। आरोपी डॉक्टर ने युवती को मासिक धर्म (पीरियड्स) से जुड़ी बीमारी का डर दिखाकर इस घटना को अंजाम दिया।  

डॉक्टर ने डर का फायदा उठाया  

पीड़िता 4 दिसंबर को अपनी तबीयत खराब होने की शिकायत लेकर आरोपी डॉक्टर श्रीनिवास राव (50) के क्लिनिक पहुंची थी। उसने डॉक्टर को बताया कि उसके पीरियड्स नियमित नहीं आते हैं। इस पर डॉक्टर ने उसे एक गंभीर संक्रमण होने की बात कहकर डराया। भरोसे में लेकर डॉक्टर ने कहा कि सफाई (ट्रीटमेंट) करनी होगी, जिसके लिए युवती को दोबारा क्लिनिक बुलाया।  

इलाज के नाम पर किया दुष्कर्म  

दूसरी बार जब युवती क्लिनिक पहुंची, तो डॉक्टर ने उसे अकेले कमरे में बुलाया और बीमारी का इलाज करने का झांसा देकर उसका रेप किया। घटना के बाद डॉक्टर ने युवती से कहा कि अब उसकी बीमारी पूरी तरह ठीक हो जाएगी। पीड़िता इस घटना से घबरा गई और अपने घर लौट आई।  

बार-बार बुलाने की कोशिश  

डॉक्टर ने युवती को बार-बार फोन कर फिर से क्लिनिक आने को कहा, लेकिन डरी हुई युवती ने इस बार जाने से इनकार कर दिया। जब डॉक्टर की हरकतें बढ़ने लगीं, तो उसने अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई।  

पुलिस की कार्रवाई  

15 दिसंबर को परिजनों ने कोड़ेनार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए आरोपी डॉक्टर के ठिकाने पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपी श्रीनिवास राव एमबीबीएस डॉक्टर नहीं है, बल्कि बिना किसी मान्यता के गांव में प्राइवेट क्लिनिक चला रहा था।  

कोर्ट ने भेजा जेल  

पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI