भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ सरकार ने दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिवार को आर्थिक सहायता और सम्मान का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की है कि उनके परिवार को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा, मुकेश चंद्राकर के नाम पर एक पत्रकार भवन का निर्माण किया जाएगा। यह घोषणा बलरामपुर जिले के दौरे पर रवाना होने से पहले की गई।
आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण खत्म करने के कांग्रेस के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। आरक्षण प्रक्रिया पूरी तरह से न्यायालय के आदेश के अनुसार हुई है।
पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव एक ठेकेदार के सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ था। इस दिल दहलाने वाली घटना में शव को छुपाने के लिए टैंक के ऊपर कंक्रीट बिछा दिया गया था। पुलिस को टैंक तोड़ने के लिए जेसीबी का सहारा लेना पड़ा, जिसके बाद शव बरामद किया गया।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

