100 रुपये में रेप और मर्डर की सुपारी: 7 वी क्लास का बच्चा क्लासमेट से बदला लेने के लिए रची खौफनाक साजिश, पेरेंट्स की फर्जी हस्ताक्षर की शिकायत ने बनाया हत्या का प्लान...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पुणे महारष्ट्र से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है |जहां सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे ने अपने स्कूल के दोस्त को 100 रुपये की सुपारी देकर रेप और मर्डर करने को कहा| आरोपी छात्र ने यह सुपारी अपनी ही क्लास में पढ़ने वाली लड़की के लिए दी थी| पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

खबरों के अनुसार, पुणे के दौंड तालुक के सेंट सेबेस्टियन इंग्लिश स्कूल की यह घटना है |जहां 7 वीं कक्षा में अध्ययन करने वाले छात्र ने अपने माता पिता के फेक हस्ताक्षर किये थे | इस बात को सहपाठी लड़की ने शिक्षक को बता दी | इस बात का बदला लेने के लिए आरोपी छात्र ने अपने दोस्त को 100 रूपये की सुपारी देकर लड़की से बलात्कार और उसे मारने के लिए कहा |

 लेकिन दोस्त ने सारी बात लड़की को बता दी| फिर लड़की ने परिजनों को सारी बात बताई |माता पिता ने स्कूल में आरोपी लड़के की शिकायत की पर स्कूल ने कोई एक्शन नहीं लिया और लड़की पर ही आरोप मढ़कर मामले को दबाने की कोशिश की|

जिसके बाद बच्ची के माता पिता ने पुलिस स्टेशन गए और शिकायत दर्ज कराई। जहाँ प्रिंसिपल समेत दो शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया| इस मामले में अभियुक्त बच्चे को हिरासत में लिया गया है और किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जायेगा| 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV