निर्माणाधीन मकानों का निरीक्षण करने संबंधित एजेंसी एवं निगम के अभियंता के साथ आयुक्त श्री राजीव कुमार पाण्डेय जी स्थल पर पहुंचे। निर्माण में फिटिंग एवं फिनिसिंग से संबंधित जो कमियां है, जैसे- नल की टोली, वास बेसिंग, किचन का सिंक, खिड़खी, दरवाजे में जो भी कमी है, उसे 14 जनवरी तक पूर्ण करने को निर्देशित किये। निगम क्षेत्र में पहली बार हो रहा है कि हितग्राहियो को निर्धारित स्थल पर मकान की चाबी प्रदान की जायेगी। इस संबंध में निगम भिलाई से संबंधित व्यक्तियो को सूचना दे दी गई है। फोन भी किया जा रहा है, जो भी देय राशि है, उसे जमा करने को भी कहा जा रहा है।
चयनित स्थल पर बिजली का सप्लाई मकान तक रहेगा, आबंटित व्यक्ति अपने नाम से मीटर लगवाने के लिए निगम से प्राप्त कब्जा पत्र के साथ विद्युत मीटर लगाने का एनओसी प्रदान की गई है। उसे लेकर नजदीकी विद्युत विभाग में जाकर स्वयं अपने नाम का मीटर लगवाना होगा। इस कार्य में हितग्राही को स्वयं पहल करके अपना काम करना होगा।
निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, कार्यपालन
अभियंता विनीता वर्मा, अभियंता दीपक देवांगन, सी.एल.टी.सी. से
उत्पल शर्मा, आदित्य ठाकुर, जनसम्पर्क
अधिकारी अजय कुमार शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
पीएम आवास योजना के हितग्राही अंशदान की राशि जमा कर अपना स्वयं का मकान शीध्र पा सकते है।
इस संबंध में आज निगम के सभागार में आयुक्त श्री राजीव कुमार पाण्डेय जी ने हितग्राहियो, निर्माणकर्ता एजेंसी एवं ऋण प्रदान करने वाले बैंको के अधिकारियो की बैठक लेकर उन्हे पैसा जमा करने के लिए प्रेरित किये। आज की बैठक में 50 से 90 प्रतिशत राशि जमा करने वाले हितग्राही उपस्थित हुए थे। जिन्हे आयुक्त द्वारा समझाया गया कि जो राशि प्रतिमाह आप मकान किराये के रूप में जमा कर रहे है। पूरा पैसा जमा कर देने के बाद मकान प्रदाय कर दिया जायेगा। इसके लिए बैंको से घटते क्रम में ऋण प्रदान किया जा रहा है। बिना किसी विशेष पत्राचार किये, दोनो पक्षों के बीच बात-चीत, अनुबंध आदि करवाया गया।
कल दोपहर को 2 बजे से निगम सभागार में 40 से 60 प्रतिशत राशि जमा कर चुके हितग्राहियो की बैठक होगी। वह भी आकर अपने अनुसार लोन लेकर मकान प्राप्त कर सकते है। जो व्यक्ति पूरा पैसा जमा कर देगा, उसे आबंटित मकान का कब्जा पत्र एवं मकान की चाबी 14 जनवरी को प्रदान कर दी जायेगी। यह सुविधा सभी हितग्राहियो के लिए उपलब्ध है।
बैठक के दौरान कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, अभियंता दीपक
देवांगन, सी.एल.टी.सी. से उत्पल शर्मा, आदित्य ठाकुर,
प्रभारी
योजना अधिकारी विद्यायाधर देवांगन, निर्माणाधीन एजेंसी के अधिकारी
कर्मचारी उपस्थित रहे। जो भी मकान संबंधी हितग्राहियो द्वारा समस्या बताई गई उसे
निराकरण करने के लिए आयुक्त ने एजेंसी को निर्देशित किया|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

