भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा हो चुकी है। सोमवार को दोपहर 3 बजे राज्य निर्वाचन आयोग ने इसका कार्यक्रम सार्वजनिक किया। इस बार राजधानी रायपुर समेत राज्य के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों में मतदान कराया जाएगा। सभी निकायों के चुनाव तीन चरणों में संपन्न होंगे।
पहले चरण की प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू होगी। उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है। मतदान 11 फरवरी को होगा, जबकि मतगणना और परिणाम की घोषणा 15 फरवरी को की जाएगी।
जिला पंचायत चुनाव का कार्यक्रम
त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए मतदान तीन चरणों में होगा। इन क्षेत्रों में चुनाव 17 फरवरी, 20 फरवरी और 23 फरवरी को कराए जाएंगे। इन चुनावों में मतदान और मतगणना एक ही दिन की जाएगी। अंतिम चरण के परिणाम 23 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण विवरण
राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि नगरीय निकाय चुनाव EVM से कराए जाएंगे, जबकि त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए बैलेट पेपर का उपयोग होगा।
मतदाताओं की कुल संख्या:
- कुल मतदाता: 44,74,269
- पुरुष: 22,00,525
- महिला: 22,73,232
- अन्य: 512
- कुल मतदाता: 44,74,269
मतदान केंद्रों की जानकारी:
- कुल मतदान केंद्र: 5,970
- उपचुनाव के लिए विशेष केंद्र: 22
- संवेदनशील केंद्र: 1,531
- अति-संवेदनशील केंद्र: 132
समाप्ति तिथि
चुनाव प्रक्रिया को 24 फरवरी 2025 से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

