दुर्ग : छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच और जनता कांग्रेस (जे) ने सौंपा ज्ञापन : महामाया मिनरल्स के खिलाफ पीड़ित को न्याय और 20 लाख मुआवजे की मांग...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग , छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने दुर्ग कलेक्टर एवं दुर्ग पुलिस महानिरीक्षक को सौंपा ज्ञापन महामाया मिनरल एंड केमिकल फैक्ट्री के खिलाफ ज्ञापन दिया मामला 11 दिसबंर 24 का हैं जब तरुण टंडन का कंपनी में एक बड़ा हादसे हो गया |


कंपनी प्रबधक ने तत्काल नेहरू नगर स्थित पल्स हास्पिटल में भर्ती करवाया जब हास्पिटल एवं परिवार वालो ने पुलिस रिपोर्ट करवाने की कोशिश की तो कंपनी प्रबधक ने परिवार को मना कर दिया कहा कंपनी प्रबधक सारा खर्च एवं मुआवजा देगी परिवार में केवल युवक की माँ बस हैं जो बहुत बुजुर्ग हो गई हैं |

युवक को पैरालिसिस हो चुका है शुरुआत में सब ठीक था लेकिन दो दिन बाद जब हास्पिटल का बिल लाख रुपए तक पहुँचा तो कंपनी प्रबधक ने थोड़ा थोड़ा कर 55 हजार बिल का भुगतान किया उसके बाद आगे का पैसा देने से मना कर दिया बिल बहुत ज्यादा होने की वजह से परिवार वाले आगे का इलाज कराने में असमर्थ दिखाते हुए युवक को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करवा लिया एवं बाहर प्राइवेट इलाज करवा रहे हैं|

तरुण टंडन को सही इलाज नहीं मिलने से पैरालिसिस का शिकार होना पड़ गया  जिससे युवक जिंदा लाश की तरह भिलाई में अपने रिश्तेदार के यहाँ पर बिस्तर पर रहने को मजबूर हो गया हैं|छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के लोगो ने कंपनी से संपर्क करने की कोशिश की तो बात करने से मना कर दिया|

छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने दुर्ग जिला कलेक्टर एवं दुर्ग पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन देकर मामले पर सज्ञान लेते हुए युवक को उचित इलाज एवं 20 लाख की मुआवजा देने की बात कही 7 दिनों के भीतर युवक को न्याय नही मिला तो छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज भिलाई चौक पर धरने पर बैठेंगे जिसका जवाबदेही  शासन प्रशासन एवं महामाया मिनरल्स केमिकल कंपनी की होगी|