मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 29 हजार से अधिक लाभार्थियों की मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान में, इस योजना का लाभ 70 लाख से अधिक महिलाएं उठा रही हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते 10 महीनों में 29 हजार से अधिक लाभार्थियों का निधन हुआ है। मृत लाभार्थियों के खातों में अब भुगतान बंद कर दिया गया है, और आगे से उनके खातों में राशि नहीं भेजी जाएगी।

