भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई। फोरलेन सड़क पर सिरसा गेट चौक में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। 69 वर्षीय ललिता बाई सोनवानी, निवासी सिरसा कला (वार्ड 37, भिलाई-चरोदा नगर निगम), ट्रक की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठीं। हादसे के बाद भिलाई-3 पुलिस ने तुरंत ट्रक को जब्त कर कार्रवाई शुरू की।
डोंगरगढ़ से लौटते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, ललिता बाई कुछ दिन पहले अपनी नातिन से मिलने डोंगरगढ़ गई थीं। आज दोपहर लगभग 12:30 बजे, वह बस से उतरकर अपने गांव लौटने के लिए सड़क पार कर रही थीं। उनके साथ उनकी एक रिश्तेदार महिला भी थीं। इसी दौरान औद्योगिक क्षेत्र हथखोज से गौरव पथ होकर रायपुर की ओर जा रहे ट्रक (सीजी 07 सीके 9255) ने सिरसा गेट चौक पर मुड़ते वक्त ललिता बाई को टक्कर मार दी।
रिश्तेदार की पुकार, लेकिन नहीं बच सकीं जान
टक्कर लगने के बाद ट्रक के पिछले पहिए से ललिता बाई करीब 30 फीट तक घसीटती चली गईं। उनकी रिश्तेदार ने शोर मचाकर ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
मौके पर पहुंची पुलिस और हाइवे पेट्रोलिंग
हादसे की सूचना मिलते ही भिलाई-3 पुलिस और हाइवे पेट्रोलिंग टीम घटनास्थल पर पहुंची। पेट्रोलिंग टीम के आरक्षक नरेंद्र पात्रे और प्रकाश सूर्यवंशी ने तुरंत महिला को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला और शास्त्री अस्पताल, सुपेला ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

