मामी बनी 3 साल की बच्ची की कातिल : सास-ससुर पोते-पोती से ज्यादा करते थे नातिन को प्यार , चिढ़ से मामी ने मासूम को उतारा मौत के घाट फिर शव रजाई में छिपाया...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हरियाणा के पलवल जिले के हथीन क्षेत्र के खिल्लुका गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची शिफाना की हत्या ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। बच्ची की हत्या का आरोप उसकी मामी हन्सीरा पर है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में यह मामला रंजिश और भावनात्मक संघर्ष से जुड़ा हुआ लग रहा है।

मामी की चिढ़ और रंजिश बनी हत्या की वजह

पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी हन्सीरा को यह बात खलती थी कि उसके सास-ससुर मृतका शिफाना को ज्यादा प्यार करते थे। हन्सीरा का कहना है कि शिफाना को मिलने वाला यह स्नेह उसके अपने बच्चों को नहीं मिलता था, जिससे वह अंदर ही अंदर चिढ़ने लगी। इसी भावनात्मक आक्रोश और जलन ने इस मासूम की जान ले ली।

रजाई में छिपाई गई मासूम की लाश

मृतका के ताऊ सद्दाम हुसैन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्ची की हत्या गला दबाकर की गई और बाद में लाश को रजाई में छिपा दिया गया। बच्ची के गले पर निशान मिलने से यह बात और स्पष्ट होती है।

नाना के घर बच्ची का दर्दनाक अंत

शिफाना पिछले एक साल से अपने नाना बशीर के पास खिल्लुका गांव में रह रही थी। मासूम अपने परिवार का चिराग थी, लेकिन हन्सीरा की रंजिश और क्रूरता ने उसकी मासूमियत को सदा के लिए बुझा दिया।

पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच जारी

घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सबूत इकट्ठे किए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं पर गहराई से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV