मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीएसपी के बीआरएम के समीप शिपिंग साइड में रेलवे ट्रैक के पास यह तेंदुआ नजर आया। यह वीडियो रात 1 बजे का बताया जा रहा है, जब नाइट शिफ्ट में बीएसपी कर्मचारी और ठेका श्रमिक कार्यरत थे। किसी ने इस दौरान तेंदुए का वीडियो बना लिया और प्रबंधन तक पहुंचाया। हालांकि, अब तक बीएसपी प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि यह वीडियो प्लांट परिसर का ही है।
मैत्री बाग प्रबंधन की टीम बीआरएम क्षेत्र में तेंदुए की तलाश के लिए सुबह वहां पहुंचेगी। बीएसपी परिसर में 235 किलोमीटर से अधिक रेलवे ट्रैक फैला हुआ है, जिससे यह सटीक तौर पर बताना मुश्किल है कि तेंदुआ किस ट्रैक के समीप देखा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुए को पुरैना चेक पोस्ट और पीपी यार्ड के पास देखा गया था। इसका वीडियो भी स्थानीय लोगों द्वारा बनाया गया। तेंदुआ शाम 7:00 से 7:30 बजे के बीच दिखाई दिया। यह इलाका बीएसपी कर्मचारियों द्वारा टिप्लर विभाग जाने के लिए प्रयोग किया जाता है। रेलवे कर्मचारी, एनएसपीसीएल पावर प्लांट के कर्मी, और पुरैना बस्ती के निवासी भी इस मार्ग से गुजरते हैं।
तेंदुए की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है, क्योंकि यह रास्ता कई लोगों के दैनिक आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है।
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

