भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , छावनी थाना क्षेत्र के संतोषीपारा स्थित मिलन चौक कैंप 2 में एक शादीशुदा युवती ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना 8 जनवरी, बुधवार को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच हुई, जब अनुष्का रजक (पति हेमंत रजक) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों को यह जानकारी तब हुई, जब वह उसे फंदे से उतारकर बेहोशी की हालत में सुपेला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
छावनी पुलिस थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि अनुष्का की शादी 6 महीने पहले जुलाई 2024 में हेमंत रजक से हुई थी, जो जमशेदपुर में नौकरी करता है। अनुष्का छठ पूजा के दौरान भिलाई अपने मायके आई थी और खरमास के कारण यहीं रुक गई थी। परिजनों के अनुसार, अनुष्का और उसके पति के बीच अच्छे संबंध थे, और वह मायके में खुश थी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, इसलिए पुलिस अनुष्का के परिवार, रिश्तेदारों और ससुरालवालों से पूछताछ कर रही है।
इस घटना ने परिवार और रिश्तेदारों को गहरे सदमे में डाल दिया है, और सभी यह जानने के लिए परेशान हैं कि आखिरकार अनुष्का ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस पूरी स्थिति की जांच करके आत्महत्या के कारणों का खुलासा करने की कोशिश कर रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

