नौकरी के नाम पर देहव्यापार का गंदा खेल : होटल में आपत्तिजनक स्थिति में पाए कई युवक-युवतियां , 9 लोग हुये गिरफ्तार , रेस्क्यू की गयी 7 लड़कियों ने किये चौकाने वाले खुलासे...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी , गाजियाबाद में पुलिस ने एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है, जब उन्होंने कौशांबी थाना क्षेत्र के सीमांत विहार स्थित होटल आयुष पर छापा मारा। इस दौरान कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए और होटल के मैनेजर सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस छापे में कई आपत्तिजनक सामग्री, जैसे यूज्ड और अनयूज्ड कॉन्डम भी जब्त किए।


होटल में चल रहा यह रैकेट एक महिला और होटल के मैनेजर द्वारा संचालित किया जा रहा था। हैरान करने वाली बात ये है की इन लोगो द्वारा युवतियों को नौकरी के झांसे में फंसाकर होटल बुलाया जाता था, फिर उन्हें इस गैरकानूनी धंधे में जबरदस्ती शामिल कर लिया जाता था। मना करने पर उन्हें डरा धमकाकर ब्लैकमेल करते |

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 युवतियों को रेस्क्यू किया, जिनसे इस अपराध के बारे में पूछताछ की जा रही है।, रेस्क्यू की गई युवतियों का बयान भी लिया जा रहा है, ताकि यह पता चल सके कि उन्हें किस तरह से इस अवैध धंधे में फंसाया गया और उन्हें बाहर निकालने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं|

पुलिस ने होटल के मैनेजर सागर सिंह नेगी और रैकेट चला रही महिला निशा के साथ 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।