दुर्ग जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: जब्त मादक पदार्थों को भिलाई स्टील प्लांट में जलाया, कफ सिरप और इंजेक्शन नष्ट...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के विभिन्न थानों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को भिलाई इस्पात संयंत्र में ले जाकर नष्ट किया गया। इस अभियान के तहत कुल 81 नारकोटिक्स मामलों में जब्त सामग्रियों को नष्ट करने की कार्रवाई हुई।

राज्य शासन के निर्देश पर जिला स्तर पर गठित समिति ने इस कार्य को संपन्न किया। इस समिति का नेतृत्व दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने किया। गुरुवार दोपहर को उनके मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न पुलिस थानों में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट करने की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।

जब्त किए गए नशीले पदार्थों को नष्ट करने के लिए भिलाई स्टील प्लांट और नेवई क्षेत्र को चुना गया। भिलाई इस्पात संयंत्र की भट्ठी में गांजा, हेरोइन और अन्य सूखे मादक पदार्थों को जलाया गया। वहीं, तरल पदार्थों को नेवई थाना क्षेत्र के मरोदा डैम के पास ले जाया गया, जहां उन पर बुलडोजर चलाया गया। इसके बाद उनके अवशेषों को एक बड़े गड्ढे में दबा दिया गया।

इस संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान समिति के सदस्य सुखनंदन राठौर (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर), सहायक आबकारी आयुक्त दुर्ग सीआर साहू समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

दुर्ग पुलिस के अनुसार, इस नष्टिकरण अभियान में 242.89 किलोग्राम गांजा, 19.31 ग्राम हेरोइन, 130.63 ग्राम ब्राउन शुगर, 4,50,613 टेबलेट और 46,158 कैप्सूल भिलाई इस्पात संयंत्र के ओवन में जलाए गए। वहीं, 3,299 बोतल कफ सिरप और 208 इंजेक्शन नेवई थाना क्षेत्र में नष्ट किए गए। इससे पहले भी जिले में इसी प्रकार की नष्टिकरण प्रक्रिया अपनाई जा चुकी है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV