रायपुर सेंट्रल जेल में सनसनीखेज घटना: एक और कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश, जेल परिसर के भीतर ही कैदी ने काटा अपना गला , हालत गम्भीर....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। रायपुर सेंट्रल जेल से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां एक कैदी ने खुदकुशी का प्रयास किया है। जेल परिसर के भीतर ही उसने अपना गला काट लिया, जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।


इससे पहले भी एक नाइजीरियाई कैदी ने आत्महत्या कर ली थी। राजधानी के सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी पैट्रिक, जो अफ्रीका का नागरिक था, ने अपनी जान दे दी। वह वर्ष 2021 से ड्रग्स सप्लाई के आरोप में जेल में बंद था। इस आत्महत्या की घटना ने जेल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, न्यायिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पंचनामा प्रक्रिया जारी है। आत्महत्या के कारणों और जेल प्रशासन की भूमिका को लेकर विस्तृत जांच की जा रही है।