मां का ज्यादा बड़ी बहन से प्यार करना छोटी बेटी को लगता था नागवार , गुस्से में बेटी ने चाकू घोंपकर ली अपनी मां की जान....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मुंबई के कुर्ला में एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है, जहां एक बेटी ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। आरोपी बेटी को यह ग़लतफहमी थी कि उसकी मां उससे ज्यादा अपनी बड़ी बहन से प्यार करती है, और इसी कारण उसने अपनी मां की जान ले ली। 

यह घटना कुर्ला के कुरैशी नगर इलाके की है, जहां 41 वर्षीय रेशमा मुजफ्फर काजी ने अपनी 62 वर्षीय मां, सबीरा बानो अजगर शेख को चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। रेशमा का आरोप था कि उसकी मां उसे नफरत करती थी और हमेशा अपनी बड़ी बेटी से ज्यादा प्यार करती थी। घटना के दिन, सबीरा बानो अपनी बेटी रेशमा से मिलने के लिए कुर्ला आई थी, जबकि वह सामान्यतः अपने बेटे के साथ मुंब्रा में रहती थीं। 

रात के समय, दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, और विवाद इतना बढ़ गया कि रेशमा ने किचन से चाकू उठाया और अपनी मां को घातक वार कर दिया। हत्या के बाद, रेशमा बिना किसी अपराधबोध के चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस को खुद ही इस बारे में सूचित किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अब मामले की जांच जारी है। 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV