भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग के एक स्कूल के एनुअल फंक्शन के दौरान शुक्रवार, 5 जनवरी को हंगामा हुआ जब दो गुटों के बीच झगड़ा बढ़ते हुए चाकू चलने तक पहुंच गया। इस घटना में एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना सुभाष विद्या मंदिर, गया नगर में आयोजित एनुअल प्रोग्राम के दौरान हुई। इस कार्यक्रम का आयोजन ऋषभदेव भवन में किया गया था। घायल नितिन की बहन कार्यक्रम में डांस परफॉर्म कर रही थी, जिस पर कुछ लड़कों ने हूटिंग करना शुरू कर दिया।भाई नितिन ने इसका विरोध किया, लेकिन आयोजनकर्ताओं ने उस वक्त मामले को शांत करा लिया।
जब कार्यक्रम खत्म हुआ और नितिन बाहर निकलने लगा, तो वही लड़के उसे घेरकर झगड़ने लगे। इस दौरान तीन-चार लड़कों ने नितिन की जांघ में चाकू मार दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। नितिन के चाचा और अन्य परिजनों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन जब एंबुलेंस समय पर नहीं आई, तो उन्होंने नितिन को बाइक पर बैठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
वहीं, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।
इस घटनाक्रम ने स्कूलों में सुरक्षा और कार्यक्रमों के दौरान अनुशासन बनाए रखने की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर किया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

