सेक्सवर्धक टैबलेट के बहाने रची खौफनाक साजिश: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर पुलिस को किया गुमराह, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला सच का पर्दा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :यूपीकानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे बिठूर थाना क्षेत्र को हिला कर रख दिया। मामला एक शादीशुदा महिला, उसके आशिक और उसके पति का है। इस मामले में शबाना नाम की महिला अपने पति आबिद अली की जान लेने के लिए ऐसी साजिश रचती है, जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह जाए।

प्यार का जुनून या साजिश का अंजाम?

बिठूर इलाके में रहने वाले आबिद अली, उनकी पत्नी शबाना और उनका एक मासूम बच्चा, देखने में एक सामान्य परिवार की तरह लगते थे। लेकिन इस परिवार की परतें खुलीं तो अंदर से साजिश, धोखा और हत्या की एक खौफनाक दास्तां सामने आई।

शबाना ने अपने आशिक रेहान और उसके दोस्त विकास के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। लेकिन इस खौफनाक साजिश को छुपाने के लिए उन्होंने एक ऐसी चाल चली, जिसने पुलिस को भी पहले धोखे में डाल दिया।

हत्या के पीछे छुपाई साजिश

घटना वाली रात, शबाना ने अपने पति आबिद के सो जाने के बाद अपने प्रेमी रेहान और उसके साथी विकास को घर बुलाया। तीनों ने मिलकर आबिद का गला दबाकर हत्या कर दी। लेकिन अपनी करतूत को छुपाने के लिए उन्होंने आबिद की जेब में सेक्सवर्धक दवाओं के रैपर डाल दिए।

शबाना ने सुबह पुलिस को फोन कर कहा कि उसके पति की मौत सेक्सवर्धक दवा के ओवरडोज की वजह से हुई है। घटनास्थल से दवा के रैपर मिलने पर पुलिस भी यही मान बैठी। लेकिन, शबाना के भाई सलीम को शक था कि उसकी बहन ने ही हत्या की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली पोल

सलीम की मांग पर पुलिस ने आबिद का पोस्टमार्टम करवाया। अगले दिन आई रिपोर्ट ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि आबिद की मौत गला दबाने की वजह से हुई थी, न कि दवा के ओवरडोज से।

शबाना और रेहान ने किया सच कबूल

जब पुलिस ने शबाना और रेहान को हिरासत में लिया और पूछताछ की, तो उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। शबाना ने बताया कि उसने रेहान और विकास के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की थी।

फरार साथी की तलाश जारी

फिलहाल पुलिस ने शबाना और रेहान को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उनका साथी विकास अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV