अयोध्या में श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भिलाई के हनुमान मंदिर में धूमधाम से आयोजन...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिनांक 22 जनवरी 2025 को भिलाई के हॉस्पिटल सेक्टर मार्केट के सामने स्थित हनुमान मंदिर में श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ को बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश सचिव श्री अंबु नायडू जी के कुशल नेतृत्व में किया गया।

इस शुभ अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार झलरिया जी, सुजीत यादव जी और निखिल राय जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही हॉस्पिटल सेक्टर के स्थानीय निवासियों ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महिलाओं और युवाओं का सक्रिय योगदान

आयोजन में महिलाओं और युवाओं की सहभागिता ने इसे और भी खास बना दिया। महिला टीम में श्रीमती नर्मदा नायडू जी, वर्षा, सीमा, संध्या शर्मा, मिंटी, रोशनी और वंदना ने विशेष योगदान दिया। इसके साथ ही टी. सुधाकर, गोपाल कृष्णन, ऋतिक साहू, तेकराम और अनिकेत जैसे युवाओं ने अपनी मेहनत और उत्साह से आयोजन को सफल बनाया।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV