भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। गरियाबंद नगर पालिका में प्रशांत मानिकपुरी को अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में चुना गया है। इसके अलावा, गरियाबंद जिले की नगर पंचायतों के लिए भी प्रत्याशियों के नाम तय किए गए हैं।
राजनांदगांव जिले से भी पार्टी की सूची सामने आई है। यहां छुरिया नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अजय पटेल और लाल बहादुर नगर पंचायत के लिए देवेंद्र साहू को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह, डोंगरगढ़ नगर पालिका के वार्ड पार्षदों के नामों की भी घोषणा की गई है।
बिलासपुर संभाग के तीन जिलों के लिए भी बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें रतनपुर, तखतपुर और बोदरी नगर पालिका के प्रत्येक 15 वार्डों के पार्षद उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। साथ ही, बिल्हा, कोटा और मल्हार नगर पंचायत के 15-15 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के नाम भी सूची में शामिल किए गए हैं।
रायगढ़ जिले की खरसिया नगर पालिका के 18 वार्डों के लिए और किरोड़ीमल व घरघोड़ा नगर पंचायत के 15-15 वार्डों में भी पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की मरवाही नगर पंचायत में अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं, गौरेला और पेंड्रा नगर पालिका के 15-15 वार्डों तथा मरवाही नगर पंचायत के 15 वार्डों में पार्षदों के नामों की सूची भी जारी कर दी गई है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV




