जानकारी के अनुसार, जब छत ढलाई का काम चल रहा था, तभी अचानक छत का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में सेंटरिंग और लोहे का स्टैंड भी गिर गया। घायलों में बिहार के मजदूर भी शामिल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई।
मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने इस हादसे में एक मजदूर की मौत की पुष्टि की है।

