भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महाकुंभ 2025 में स्नान करने का सपना हर श्रद्धालु का होता है। लेकिन अगर ट्रेनें फुल हैं और टिकट नहीं मिल रही है, तो निराश न हों। भारतीय रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 5 नई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें पहले से घोषित स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त हैं और भीड़ को ध्यान में रखते हुए चलेंगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने प्रयागराज कुंभ मेले में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को कन्फर्म सीट उपलब्ध कराने के लिए इन विशेष ट्रेनों का संचालन सुनिश्चित किया है। आइए जानते हैं इन स्पेशल ट्रेनों की पूरी जानकारी:
1. दुर्ग-कटनी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल (गाड़ी संख्या 08761/08762)
- चलने की तारीखे: 31 जनवरी, 5 फरवरी और 28 फरवरी 2025
- कुल फेरे: 4
- यह ट्रेन दुर्ग और कटनी के बीच चलेगी, जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
2. दुर्ग-कटनी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल (गाड़ी संख्या 08793/08794)
- चलने की तारीख: 14 फरवरी 2025
- यह ट्रेन विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं के लिए है, जो फरवरी के मध्य में कुंभ मेले में भाग लेना चाहते हैं।
3. दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल (गाड़ी संख्या 08791/08792)
- दुर्ग से प्रस्थान: 8 फरवरी (शनिवार)
- वाराणसी से वापसी: 10 फरवरी (सोमवार)
- यह ट्रेन दुर्ग से वाराणसी और वापसी में श्रद्धालुओं को सुविधाजनक यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी।
4. बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल (गाड़ी संख्या 08253/08254)
- बिलासपुर से प्रस्थान: 22 फरवरी (शनिवार)
- वाराणसी से वापसी: 24 फरवरी (सोमवार)
- बिलासपुर और वाराणसी के बीच यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह ट्रेन विशेष रूप से चलाई जा रही है।
5. दुर्ग-टूंडला-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल (गाड़ी संख्या 08795/08796)
- दुर्ग से प्रस्थान: 15 फरवरी 2025
- टूंडला से वापसी: 17 फरवरी 2025
- यह ट्रेन टूंडला और दुर्ग के बीच यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होगी।
30 अन्य ट्रेनों में भी मिलेगी कन्फर्म सीट की सुविधा
इन 5 स्पेशल ट्रेनों के अलावा, अन्य 30 ट्रेनों में भी रेलवे ने कन्फर्म बर्थ और सीटों की सुविधा बढ़ाई है। इससे महाकुंभ में श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।
महत्वपूर्ण जानकारी
- टिकट बुकिंग: उपरोक्त ट्रेनों की टिकटें केवल रेलवे के आरक्षण केंद्रों पर उपलब्ध हैं।
- सीट की उपलब्धता: खबर लिखे जाने तक इनमें से कई ट्रेनों में सीटें उपलब्ध थीं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

