भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , अभनपुर थाना क्षेत्र के कोलर गांव में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से हड़कंप मच गया। मृतका का शव अर्धनग्न अवस्था में पाया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह महिला बीते पांच दिनों से लापता थी। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतका के परिवारजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने इस मामले को जल्द सुलझाने का भरोसा दिलाया है और जांच में तेजी लाई जा रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

