शीतल शुक्ला ने बताया कि इस तरह की सामग्री देखकर वह असहज महसूस करने लगीं। इसके बाद उन्होंने तुरंत इन चीजों को वहां से हटाकर बाहर फेंक दिया। उनका मानना है कि विरोधी मानसिक रूप से दबाव बनाने और भयभीत करने की कोशिश कर रहे हैं।
पूर्व में वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद रह चुकीं शीतल शुक्ला ने स्पष्ट किया कि वह ऐसी हरकतों से प्रभावित नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है और उन्हें अपनी जीत को लेकर पूरा भरोसा है।

