CG : रोमांस सरेआम: प्रेमी जोड़े के पब्लिक प्लेस पर खुल्लम खुल्ला रोमांस के वायरल वीडियो ने मचाया बवाल , शिकायत दर्ज होने पर हो सकती है गिरफ्तारी....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर(छग) आधुनिकता की चकाचौंध में युवाओं का नजरिया और व्यवहार तेजी से बदल रहा है। आज के युवा खुले विचारों के साथ अपने निजी पलों को भी सार्वजनिक करने में हिचक नहीं रहे हैं। यही वजह है कि पब्लिक प्लेस में खुलेआम प्यार जताने का चलन बढ़ता जा रहा है। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच बहस छेड़ दी है।  

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस वायरल वीडियो में एक युवक और युवती को सड़क के बीचो-बीच अपने स्कूटर पर खड़े होकर रोमांस करते हुए देखा गया। यह घटना रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि सड़क पर बैरिकेडिंग लगी हुई है, और आसपास से लोग गुजर रहे हैं। बावजूद इसके, प्रेमी जोड़े पर किसी की मौजूदगी का कोई असर नहीं पड़ रहा था।  

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, यह सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। कुछ लोग इसे युवाओं की "स्वतंत्रता" और "प्रगतिशीलता" का प्रतीक मान रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ बताते हुए इसकी आलोचना कर रहे हैं।  

पब्लिक प्लेस में इस तरह के व्यवहार को अशोभनीय और कई बार गैरकानूनी माना जाता है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की हरकतें सार्वजनिक शालीनता और कानून का उल्लंघन करती हैं। अगर शिकायत दर्ज होती है, तो ऐसे मामलों में जुर्माना या गिरफ्तारी भी हो सकती है।  


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV