भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) सुकमा, पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा के विधायक कवासी लखमा की गिरफ्तारी को लेकर शराब घोटाले के मामले में कांग्रेसियों में आक्रोश है। इसी के विरोध में सुकमा जिला कांग्रेस कमेटी ने 16 जनवरी को सुकमा बंद का आह्वान किया है। इस बारे में जिला कांग्रेस कमेटी ने अनुविभागीय अधिकारी को सूचना दी है।
कवासी लखमा की गिरफ्तारी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी ईडी का इस्तेमाल कर कांग्रेस को दबाने और डराने का प्रयास कर रही है। कोंटा से 6 बार के विधायक रह चुके लखमा की लोकप्रियता को चुनौती देने के लिए बीजेपी इन तरीकों का सहारा ले रही है।
आगामी नगरीय और पंचायत चुनावों के मद्देनजर बीजेपी, कांग्रेस के प्रभाव वाले क्षेत्रों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। कांग्रेस का मानना है कि यह गिरफ्तारी उन्हीं प्रयासों का हिस्सा है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

