भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ न केवल लिव-इन रिलेशनशिप में रहकर उसका भरोसा तोड़ा, बल्कि उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसके बच्चे को भी जन्म के बाद जिंदा दफनाने जैसा खौफनाक कदम उठाया।
दोस्ती से शुरू हुई कहानी, प्यार में बदली
लोधीपारा स्टेशन रोड के पास रहने वाले कृष्णा साहू और पीड़िता की मुलाकात एक शादी में हुई। वहां से शुरू हुई दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। कृष्णा ने पीड़िता को शादी का वादा करके खमतराई इलाके में किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रहना शुरू किया।
शादी का वादा और धोखा
पीड़िता के अनुसार, कृष्णा ने धीरे-धीरे उसका भरोसा जीतकर शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। जब यह बात कृष्णा को बताई गई, तो उसने बच्चे को जन्म देने की सहमति दी। लेकिन समय के साथ उसका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ हो गया। कृष्णा की बहन पायल ने पीड़िता को अबॉर्शन कराने की सलाह दी और शादी का वादा आगे बढ़ाने को कहा।
जबरन डिलीवरी और नवजात की मौत
नवंबर 2024 में पीड़िता को कृष्णा और उसके परिवार ने देवेंद्र नगर के जुबेस्ता अस्पताल में भर्ती कराया। वहां दो दिन तक दर्द की दवाएं दी गईं और जबरन डिलीवरी करवाई गई। बच्चा 10 मिनट तक जिंदा रहा। लेकिन जब पीड़िता को होश आया, तो उसने अपने बच्चे के बारे में पूछा। जवाब में उसे बताया गया कि बच्चा अब नहीं रहा।
मासूम को दफनाने की साजिश
पीड़िता के अनुसार, कृष्णा ने अस्पताल स्टाफ को खुद को उसका भाई बताया। उसकी मां और बहन ने भी झूठा नाटक किया। नवजात को कपड़े में लपेटकर देवेंद्र नगर के मरघट में दफनाया गया। घटना के बाद कृष्णा ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और फरार हो गया।
थाने में शिकायत और न्याय की गुहार
पीड़िता ने इस मामले की शिकायत 10 दिसंबर को खमतराई थाने में की। आरोपी पर रेप, धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी और उसके परिवार ने पीड़िता को धमकाने की कोशिश की। पैसे का लालच दिया, लेकिन उसने न्याय की मांग जारी रखी।
पुलिस कार्रवाई और जांच जारी
SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह से शिकायत के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर ली गई। खमतराई थाना प्रभारी सचिन सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

