भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है| यहां स्कूल टीचर ने बेहद ही गजब कारनामा करते हुए शिक्षक के सम्मानित पद को धूमिल कर दिया | दरअसल, शिक्षक ने छग के छेर-छेरा त्यौहार के अवसर पर दान में मिले चावल को बेच दिया और उससे मिले पैसे से शराब गटक कर टल्ली होकर स्कूल पहुँच गया और नशे में ही स्कूल में सोता रहा।
इसका वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कार्रवाई की बात कही. यह पूरा मामला दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र के पलाचूर गांव के प्राथमिक विद्यालय का है| नशेड़ी सहायक शिक्षक राम कुमार कोमरा बुधवार को नशे में धुत होकर सोते दिखे. ग्रामीणों के अनुसार, स्कूली बच्चों ने छेर छेरा पूर्णिमा के लिए दान इकट्ठा करने के लिए घर-घर जाकर चावल और अन्य सामग्री एकत्र की।
जैसे ही शिक्षक को इस बात का पता चला तो उन्होंने चावल ले जाकर दुकान में बेच दिया। पैसे के लिए शराब पी। ग्राम वासियों का यह भी कहना है कि शिक्षक प्रतिदिन इसी हालत में स्कूल आते हैं और उच्च अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिए जाने से समस्या बरकरार है।
जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल ने कहा कि उन्होंने भी वीडियो देखा है. शिक्षा आयुक्त को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया। रिपोर्ट मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो में दिखाई गई घटना बेहद अप्रिय है. एक शिक्षक के कारण हमारा पूरा शिक्षक समुदाय बदनाम हो रहा है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

