CG : अंडरवियर में शराब छुपाकर दोस्त के साथ जा रहा था नाबालिग , ख़राब रोड पर फिसली बाइक टूटे हुए कांच के टुकड़े उसके गुप्तांग में घुसे हो गयी मौत , दोस्त घायल....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर शनिवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको हिलाकर रख दिया। 15 वर्षीय किशोर पीयूष दास की मौत और उसके साथी शुभम विश्वकर्मा के गंभीर रूप से घायल होने की खबर ने लोगों को झकझोर दिया। हादसे की वजह न केवल सड़क का जर्जर हाल था, बल्कि शराब को छिपाने के लिए किया गया खतरनाक तरीका भी था।

लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसू निवासी पीयूष अपने 18 वर्षीय दोस्त शुभम के साथ शनिवार की रात शराब खरीदने निकला था। दोनों दोस्तों ने पार्टी के लिए दुकान से बीयर और अन्य शराब की बोतलें खरीदीं। शराब का बैग तो उन्होंने बाइक पर रखा, लेकिन पीयूष ने एक शराब की बोतल अपने अंडरवियर में छिपा ली। 

रात के करीब 8 बजे, जब वे ग्राम हंसडांड सागौन नर्सरी के पास पहुंचे, तो जर्जर सड़क के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों युवक सड़क पर गिर गए। इस हादसे में पीयूष के अंडरवियर में रखी शराब की बोतल टूट गई। टूटे हुए कांच के टुकड़े उसके गुप्तांग में घुस गए, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। अस्पताल पहुंचने से पहले ही पीयूष ने दम तोड़ दिया, जबकि शुभम गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

हादसे के समय अंबिकापुर की ओर से शुभम भदौरिया नामक युवक गुजर रहा था। उसने दोनों घायलों को अपनी इनोवा कार में अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों ने पीयूष को मृत घोषित कर दिया। 

घटनास्थल से बाइक का मालिक फरार हो गया, जिससे यह साफ नहीं हो सका कि बाइक किसकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायल शुभम के ठीक होने पर उससे पूछताछ की जाएगी। 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV