भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :बेतिया, बिहार जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) रजनीकांत प्रवीण के घर पर विजिलेंस विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी में भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई, जिससे हर कोई हैरान है। नोटों के इतने बंडल मिले कि उन्हें गिनने के लिए मशीनों का सहारा लेना पड़ा।
पूजा के बीच पहुंची टीम, बिस्तर पर बिखरे नोट
सुबह 9 बजे विजिलेंस की 8 सदस्यीय टीम ने बेतिया के बसंत विहार स्थित किराए के घर में दस्तक दी। उस समय रजनीकांत पूजा कर रहे थे। जैसे ही टीम ने कार्रवाई शुरू की, नोटों के बंडल घर के बिस्तर और अलमारियों में बिखरे मिले।
ससुराल में भी हुई कार्रवाई
विजिलेंस की टीम ने रजनीकांत के समस्तीपुर स्थित ससुराल और दरभंगा के ठिकानों पर भी छापेमारी की। यह बात चौंकाने वाली है कि इतने बड़े पैमाने पर काली कमाई करने के बावजूद रजनीकांत किराए के मकान में रह रहे थे।
पत्नी भी "खिलाड़ी" निकलीं
रजनीकांत की पत्नी सुषमा भी इस खेल में पीछे नहीं हैं। सरकारी स्कूल की शिक्षिका होने के बावजूद, वह एजुकेशन लीव पर रहकर दरभंगा में एक बड़े प्राइवेट स्कूल का संचालन कर रही हैं। विजिलेंस को दोनों के पटना, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में कई संपत्तियों की जानकारी मिली है।
पटना, दरभंगा, मधुबनी तक फैला साम्राज्य
विजिलेंस के सूत्रों के अनुसार, रजनीकांत और उनके परिवार के पास कई जिलों में बेहिसाब संपत्ति है। छापेमारी के दौरान बेतिया के अलावा अन्य जिलों में भी दस्तावेज और नकदी की तलाश जारी है।
रेड के दौरान मिले कैश ने सबको हैरान कर दिया। पूरे बिस्तर पर नोटों के बंडल बिखरे हुए थे, जो भ्रष्टाचार के गहरे जाल को दर्शाते हैं। विजिलेंस टीम द्वारा पूछताछ जारी है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

