छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व मंत्री कवासी लखमा की कोर्ट में पेशी, ED ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड मांगी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक कवासी लखमा को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। ED ने कोर्ट से उनकी 14 दिन की न्यायिक रिमांड की मांग की है। ED के वकील का कहना है कि पूर्व मंत्री लखमा द्वारा जांच प्रक्रिया में सहयोग मिले जिस कारण उनकी न्यायिक रिमांड आवश्यक है।

क्या है ED के आरोप?

प्रवर्तन निदेशालय का दावा है कि कवासी लखमा शराब सिंडिकेट के अहम सदस्य थे और उनके निर्देश पर पूरा सिंडिकेट संचालित होता था। ED ने यह भी आरोप लगाया है कि लखमा ने छत्तीसगढ़ में शराब नीति बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके तहत FL-10 लाइसेंस की शुरुआत हुई। उनका कहना है कि लखमा ने आबकारी विभाग में हो रही अनियमितताओं को जानते हुए भी रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV