भिलाई: इंदिरा गांधी पी.जी. कॉलेज के छात्रों का IIT भिलाई में शैक्षणिक प्रशिक्षण और अनुसंधान यात्रा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई स्थित इंदिरा गांधी पी.जी. कॉलेज के विज्ञान संकाय के छात्रों ने 6 जनवरी को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भिलाई का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा, आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों और नवीन अनुसंधानों से अवगत कराना था।

IIT भिलाई के शोधार्थियों ने छात्रों को अनुसंधान प्रक्रिया, विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों के उपयोग और उनके व्यावहारिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस प्रशिक्षण ने छात्रों में शोध और नवाचार के प्रति रुचि जगाई, जिससे यह भ्रमण उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक जीवन के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन, प्राचार्या डॉ. अलका मेश्राम और प्रोफेसर कैलाश शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शैक्षणिक भ्रमण का नेतृत्व विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नीता डेनियल ने किया। उनके साथ रसायन शास्त्र की डॉ. अल्पा श्रीवास्तव, इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी के डॉ. अजय कुमार मनहर, वनस्पति विज्ञान की डॉ. मीनाक्षी भारद्वाज, रसायन विभाग के डॉ. लक्ष्मी रमन आडिल और भौतिक विभाग के डॉ. संतोष कुमार अग्रवाल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

IIT भिलाई के शोधार्थियों का विशेष सहयोग छात्रों के लिए इस अनुभव को और भी समृद्ध बनाने में सहायक रहा। यह शैक्षणिक यात्रा न केवल छात्रों के ज्ञान को बढ़ाने का माध्यम बनी, बल्कि उनके भविष्य के शोध और अनुसंधान कार्यों की दिशा में एक मजबूत आधारशिला भी सिद्ध हुई।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV