पिछले छह वर्षों से संगठन में अपनी सक्रियता और छात्र हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के चलते वरुण केवलतानी ने संगठन में एक मजबूत स्थान बनाया है।
वरुण केवलतानी ने छात्र हितों से जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। चाहे वह शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो, छात्रवृत्ति से जुड़े सवाल हों या फिर युवाओं के अधिकारों की बात—वरुण हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे हैं। उनकी इसी नेतृत्व क्षमता और समर्पण ने उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उपयुक्त बनाया।


