भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई स्टील प्लांट के टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वार्षिक मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते एक मार्च तक टाउनशिप के विभिन्न इलाकों जैसे रिसाली, मरोदा, रुआबांधा और सेक्टर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
बीएसपी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भिलाई स्टील प्लांट टाउनशिप में स्वयं निर्मित बिजली की आपूर्ति करता है। ऐसे में इसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी बीएसपी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की होती है। बिजली आपूर्ति को निरंतर बनाए रखने और ब्रेकडाउन की संभावनाओं को कम करने के लिए यह मेंटेनेंस कार्य प्रतिवर्ष किया जाता है।
मार्च 2025 के दौरान, एचटी सिस्टम के निवारक रखरखाव के तहत टाउनशिप के विभिन्न इलाकों में योजनाबद्ध तरीके से मेंटेनेंस कार्य किए जाएंगे। इस दौरान बीएसपी के कर्मचारी सब-स्टेशन, टैपिंग, डीपी, ओवरहालिंग, ट्रांसफार्मर, ओवरहेड लाइनों, जंपर कसने, खराब पिन बदलने, डिस्क इंसुलेटर, लाइटनिंग अरेस्टर और अन्य आवश्यक उपकरणों का निरीक्षण व मरम्मत करेंगे।
मेंटेनेंस कार्य की समय-सारणी और योजना
बिजली कटौती के कारण नागरिकों को कम से कम असुविधा हो, इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने प्रत्येक क्षेत्र के लिए अलग-अलग तारीखें और समय तय किया है। निर्धारित योजना के अनुसार, मेंटेनेंस का कार्य सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संपन्न किया जाएगा।
मेंटेनेंस कार्य की तिथियां और क्षेत्र:
- 24 फरवरी: मरोदा सेक्टर और रिसाली
- 25 फरवरी: सेक्टर 6 का एक तिहाई भाग और सेक्टर 2 का आधा भाग
- 26 फरवरी: रुआबांधा सेक्टर
- 27 फरवरी: सेक्टर 6 का शेष एक तिहाई भाग और रशियन कॉम्प्लेक्स
- 28 फरवरी: सेक्टर 5 और इंदिरा प्लेस
- 1 मार्च: सेक्टर 3
निर्धारित समय-सारणी के अनुसार, यह मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा ताकि टाउनशिप में निर्बाध और सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति जारी रह सके।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

